सम्बंधित जानकारी
- मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत : केजरीवाल
- सावधान! कोरोनावायरस मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है 'वायु प्रदूषण'
- स्कूलों पर AIIMS की ताजा रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, 40% पॉजिटिव छात्र निकले एसिम्प्टोमेटिक, 73.5% हैं 12 साल से भी कम
- World corona update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.86 करोड़ के पार, भारत में संक्रमण घटा
- भारत में कोरोना के 47,638 मामले, संक्रमितों की संख्या 84 लाख के पार
अमेरिका में लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा Coronavirus केस
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण के 1.20 लाख से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 96 लाख को पार कर गई है।
एनबीसी न्यूज प्रसारक की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक नये मामले सामने आए हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,34,911 पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या 96 लाख को पार कर 96,06,645 हो गई है।
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,657 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,403 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 17,856 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 18,904 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 16,961 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स तथा इलिनॉयस में 10 हजार जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
