सम्बंधित जानकारी
- तेलंगाना में महिला हेल्थ वर्कर की वैक्सीन लेने के बाद मौत, 19 जनवरी को लगा था टीका
- PM मोदी की अपील- वैक्सीनेशन पर झूठ और अफवाह को सही सूचना के जरिए शिकस्त दीजिए
- COVID-19 : Corona से ठीक हुए मरीज का प्रतिरोधी तंत्र वायरस के अन्य स्वरूपों के खिलाफ कारगर
- कोरोना काल में निवेशकों को रास आए Mutual Funds, 2020 में जुड़े 72 लाख फोलियो, जानिए वजह...
- देश में 1.06 करोड़ कोरोना संक्रमित, करीब 16 लाख लोगों को लगा वैक्सीन
मेक्सिको के राष्ट्रपति ओबराडोर कोरोनावायरस से संक्रमित
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओबराडोर ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर बताया कि फिलहाल उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वह इलाज कर रहे हैं।
मेक्सिको में हाल ही में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है और यहां करीब 17 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा करीब 150000 लोगों की मौत हुई है।
उल्लेखनीय है कि ओबराडोर सोमवार को रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ रुसी वैक्सीन की डिलेवरी को लेकर चर्चा करने वाले थे।
विदेश मंत्री मारसेलो एबार्रड ने बताया कि मेक्सिको के राष्ट्रपति ओरबाडोर श्री पुतिन के साथ सुबह आठ बजे फोन पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान द्विपक्षीय रिश्ते और मेक्सिको को रुसी वैक्सीन पर चर्चा होगी।
