सम्बंधित जानकारी
- Corona Vaccination : मध्य प्रदेश में 12-14 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू
- राहत भरी खबर : 31 मार्च से हटेंगी कोरोना पाबंदियां, मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान
- देश में कोरोना के 1,778 नए मामले, 23,087 एक्टिव मरीज
- बड़ी खबर, हिलेरी क्लिंटन हुईं कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम क्वॉरंटाइन
- Corona महामारी की वजह से भारत में 20 करोड़ लोग हुए गरीब
लॉकडाउन की यादें, एम्बुलेंस के सायरन की आवाज से ही लोग सहम जाते थे
नई दिल्ली। देश में कोरोना की स्थिति पर काबू पाने के लिए 24 मार्च 2020 को यानी आज से ठीक 2 साल पहले देशव्यापी लॉकडाउन लगाया था। 22 मार्च 2020 को 14 घंटे के 'जनता कर्फ्यू' के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था।
जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, उस वक्त देश में कोरोनावायरस के कुल 536 मामले थे। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि 'किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।'
लॉकडाउन के समय एम्बुलेंस के सायरन की आवाज से ही लोग सहम जाते थे। जिस इलाके में एम्बुलेंस घुसती थी, वहां के लोग घर के खिडकी-दरवाजे भी बंद कर देते थे। कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रशासन एम्बुलेंस के माध्यम से मरीज को अस्पताल तक लेकर आते थे।
