सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona से 18 लाख लोगों की मौत, 8.24 करोड़ संक्रमित
- ब्रिटेन से लौटे 14 और लोग वायरस के नए 'स्ट्रेन' से संक्रमित, कुल मामले बढ़कर 20 हुए
- कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को नहीं मिली अनुमति, 1 जनवरी को फिर होगी बैठक
- नए साल के आयोजनों पर रखें निगरानी, साबित हो सकते हैं सुपर स्प्रेडर: केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र
- कहर बरपाता Corona, जर्मनी में पहली बार 1 दिन में 1 हजार से अधिक मौतें
COVID-19 : ब्रिटेन से लौटे कई लोगों ने गलत या अधूरा विवरण दिया
नई दिल्ली। ब्रिटेन से लौटने वाले कई लोगों ने गलत या अधूरा पता और मोबाइल नंबर दिया है। अधिकारियों के अनुसार इस वजह से उनका पता नहीं लग पा रहा है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 25 नवंबर से आईजीआई हवाई अड्डा पहुंचे करीब 14000 में से 3900 से ज्यादा यात्रियों ने दिल्ली का पता बताया है।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कई मामलों में जिला स्तरीय टीमें ब्रिटेन से लौटे शख्स द्वारा दिए गए पते या मोबाइल नंबर से उसका पता नहीं लगा सकीं, क्योंकि ये विवरण अधूरा है।
उनका जल्द से जल्द पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। दिल्ली में ब्रिटेन से लौटे लोगों का पता लगाकर उनकी जांच करने के लिए जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।(भाषा)
