1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Liquor and betel shops to open in Green zone

Lockdown के बीच बड़ी खबर, Green zone में शराब और पान की दुकानें खुलेंगी

Lockdown
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम को 17 मई तक लॉकडाउन के ऐलान के बीच यह भी खबर आई है कि देश के ग्रीन जोन में शराब की दुकानें और पान की दुकानें खुली रहेंगी। 
 
देश के जो जिले ग्रीन झोन में यानी जहां कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है या जहां पिछले 21 दिनों से कोई कोरोना मरीज नहीं आया है, वहां  शराब और पान की दुकानें सशर्त खोलने की इजाजत दी गई है। 
 
शर्त रहेगी कि शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का नियम लागू रहेगा। यहां पर ग्राहकों को 6 फीट की दूरी (2 गज की दूरी) कायम रखनी होगी। साथ ही साथ दुकान पर एक समय में 5 से ज्यादा ग्राहक नहीं होंगे।
 
इसी बीच यह भी खबर है कि कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि 4 मई से 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महाराष्ट्र में 227 पुलिसकर्मी Corona virus से संक्रमित, 3 की मौत