सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड : कोरोना कर्फ्यू 31 अगस्त तक बढ़ाया, जारी की नई गाइडलाइन
- न्यूजीलैंड में बढ़े Corona के मामले, सरकार ने बढ़ाया Lockdown
- सितंबर में 3rd Wave की आशंका, रोज आ सकते हैं 4-5 लाख Corona केस
- हरियाणा में 5 सितंबर तक बढ़ा Lockdown, स्वीमिंग पूल खोलने के लिए रखी शर्त
- वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले रेडियो प्रस्तोता का कोरोना से निधन
केरल में Corona के 13383 नए मामले, 90 मरीजों की मौत
तिरुवनंतपुरम। केरल में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 13,383 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,27,688 और मृतकों की संख्या बढ़कर 19,584 हो गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी मिली।
विज्ञप्ति में बताया गया कि रविवार से 21,942 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 36,53,008 हो गई, वहीं 1,54,563 मरीजों का उपचार चल रहा है।
राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 1,828 नए मामले त्रिशूर जिले से सामने आए हैं। इसके बाद कोझिकोड से 1,633, एर्नाकुलम से 1,566, पलक्कड से 1,503, मलाप्पुरम से 1,497 और कोल्लम से 1,103 मामले सामने आए। विज्ञप्ति में बताया गया कि नए संक्रमित मरीजों में 81 स्वास्थ्य कर्मी हैं।(भाषा)
