1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. केजरीवाल बोले, दिल्ली में कोविड स्थिति पर उपराज्यपाल से चर्चा करूंगा

Arvind Kejriwal | केजरीवाल बोले, दिल्ली में कोविड स्थिति पर उपराज्यपाल से चर्चा करूंगा

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि वे लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील की संभावना सहित राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति पर उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में महामारी के मामलों में काफी कमी आई है और अब संक्रमण दर 5.5 प्रतिशत है।
दिल्ली में लॉकडाउन में ढील दिए जाने संबंधी सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि मैं सप्ताह के अंत में उपराज्यपाल से बात करूंगा। जो भी चर्चा और निर्णय होगा, मैं आपको अवगत कराऊंगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कोशिश कर रही है कि दिल्ली में दूसरी लहर में लोगों ने जिन परेशानियों का सामना किया, तीसरी लहर की स्थिति में उन्हें उन परेशानियों का सामना न करना पड़े। (भाषा)
अगला लेख
ममता बोलीं, पीएम के साथ बैठक में बोलने नहीं दिया गया, भाजपा ने किया पलटवार