सम्बंधित जानकारी
- Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में उछाल, 24 घंटों में आए 1204 नए केस
- बूस्टर डोज लेने वाले 70% लोगों को नहीं हुआ कोरोना संक्रमण, Study में बड़ा खुलासा
- जून अंत में आएगी कोरोना की चौथी लहर, अक्टूबर तक रह सकता है असर
- Coronavirus : विशेषज्ञ बोले- डर और भ्रम के चलते बूस्टर खुराक लेने से बच रहे लोग...
- 6 से 12 साल के बच्चों को लगेगी Covaxin, DCGI ने दी इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत
कोरोनावायरस से संक्रमित हुईं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, खुद को किया क्वारंटीन
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से पहले की सामान्य स्थिति में वापसी के लिए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि हुई। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
व्हाइट हाउस ने कहा कि रैपिड और पीसीआर दोनों परीक्षणों में हैरिस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखा है। हैरिस अपने निवास पर पृथकवास में रहेंगी लेकिन काम करती रहेंगी और संक्रमणमुक्त होने के बाद ही व्हाइट हाउस लौटेंगी।
हैरिस (57) कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लेने के बाद पिछले साल अक्टूबर में बूस्टर खुराक लगवाया था। उसके बाद एक अप्रैल को उन्होंने एक अतिरिक्त बूस्टर खुराक लगवाया था।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि हाल के दिनों में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन उपराष्ट्रपति हैरिस के निकट संपर्क में नहीं आए थे। (भाषा)
