सम्बंधित जानकारी
- आम लोगों की चिंता बढ़ाते कोरोना के डेटा ट्रैकिंग ऐप
- 'मिशन वैक्सीन' के लिए अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, 5 दिवसीय दौरे में सप्लाई को लेकर कंपनियों से करेंगे चर्चा
- कोरोनाकाल में Cyclone Yaas का खतरा, चलेंगी 155-165km/h की रफ्तार से हवाएं, 25-26 मई को इन इलाकों में बरपा सकता है कहर, Airforce ने तैनात किए 25 हेलीकॉप्टर
- Coronavirus in India : देश में कोरोना वायरस से 3 लाख से ज्यादा मौतें, अमेरिका-ब्राजील के बाद तीसरा देश बना भारत
- CoronaVirus Live Update: महाराष्ट्र में संक्रमण के 26,672 नए मामले, 24 घंटे में 594 की मौत
Bus service | MP में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित, इन 4 राज्यों से नहीं आ सकेंगे यात्री
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में 4 राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को 31 मई तक स्थगित कर दिया है। पहले इन बसों का संचालन 23 मई तक स्थगित किया गया था। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मध्यप्रदेश ने उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्यों से 31 मई 2021 तक मध्यप्रदेश की समस्त यात्री बस वाहनों का इन 4 राज्यों की सीमा में प्रवेश तथा इन 4 राज्यों की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश स्थगित करने का रविवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन बसों को 23 मई तक स्थगित किया गया था जिसे बढाकर 31 मई किया गया है। (भाषा)
