सम्बंधित जानकारी
- कोरोना का कहर, अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी की रिलीज पर संकट के बादल, फैंस को करना होगा और इंतजार!
- Corona संक्रमण के 79 फीसदी से ज्यादा मामले 5 राज्यों से
- Coronavirus के स्वरूपों को पहचान सकती हैं प्रतिरक्षा प्रणाली की टी कोशिकाएं, अध्ययन से हुआ खुलासा...
- CoronaVirus Live Updates : तमिलनाडु में 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द
- पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा हुए Corona संक्रमित
Corona Indore News : बड़ी खबर, इंदौर में मास्क नहीं लगाने वाले होंगे गिरफ्तार
इंदौर। Corona Indore News| मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। शहर में पिछले 6 दिनों से कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार आ रहा है। प्रशासन की समझाइश और सख्ती के बाद भी लोग कोरोना की गाइडलाइन को मानने को तैयार नहीं हैं।
मास्क लगाने के लिए भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है, लेकिन फिर कई लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूमते हुए देखे जा रहे थे। इसे देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया। सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब मास्क नहीं लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में बड़े निर्णय लिए। इसमें इंदौर में अब नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा।
शहर के ऐसे इलाके जहां अधिक संख्या में मरीज आ रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। साथ ही व्हाट्सऐप पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले इसका ग्रुप एडमिन को ध्यान रखना होगा। कलेक्टर ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों से वेक्सिनेशन की अपील भी की है।
