सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में Corona के 40925 नए मामले, संक्रमण से 20 लोगों की मौत
- बिहार में साढ़े 11 गुना बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले, संक्रमितों के स्वस्थ होने की घटी दर
- महिलाओं को मनचलों की छेड़छाड़ से बचाएगा 'स्मार्ट मास्क', जानिए किस तरह देगा सुरक्षा...
- मध्यप्रदेश में Corona के 1319 नए मामले, 1 और संक्रमित की मौत
- चुनावी राज्य UP में Corona के 4000 से ज्यादा मामले आए, 1 मरीज की मौत
इंदौर में नहीं थम रहे कोरोना मामले, 618 नए मरीज आए सामने
इंदौर। इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार यानी 7 जनवरी को कोरोना के 618 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आज प्राप्त कुल नेगेटिव सैंपलों की संख्या 8516 रही, जबकि स्वस्थ होने पर 113 मरीजों को डिस्चार्ज किया है।
पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोनावायरस के 618 नए मरीज मिले हैं। यह आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को ही मध्यप्रदेश में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गई। इसके मुताबिक शादी में अधिकतम 250 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। शवयात्रा में 50 लोगों को अनुमति होगी।
जिले में संक्रमितों के जो आंकड़े आ रहे हैं, वे डराने वाले हैं। अभी भी बाजारों में लोगों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं।
