सम्बंधित जानकारी
- कोरोना लॉकहाउन में ब्याज पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, सरकारी बैंकों को 2,000 करोड़ का नुकसान
- COVID-19 : तेलंगाना में Corona के 1321 नए मामले, 5 संक्रमितों की मौत
- कोरोना की दूसरी लहर ने डराया, 15 माह में दूसरी बार 93,000 से ज्यादा मामले
- Corona India Update : 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा की मौत
- बड़ी खबर, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित, होम क्वारंटाइन
इंदौर में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोनावायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जिले में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर ने पत्रकारों को बताया कि 53 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें से ज्यादातर लोगों ने पिछले दिनों कोरोना का वैक्सीन लगवाया था।
संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों में से कुछ का उपचार चिकित्सालयों में तो कुछ का उपचार होम आइसोलेशन में जारी है।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 737 रिकॉर्ड नए मामले एक ही दिन में सामने आने के अलावा यहां दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत दर्ज की गई है। यहां एक्टिव मामले बढ़कर 5209 तक पहुंच गए।
