सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में अब 472 कंटेनमेंट जोन, 2 माह पहले थे करीब 58,000 कोविड निषिद्ध क्षेत्र
- इंडोनेशिया में Covid 19 के 54000 नए मामले, एशिया का हॉट स्पॉट बना
- तीसरी लहर की आशंका के बीच ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई तक बढ़ाया Lockdown, 5 दिन चलेगी मेट्रो रेल, जानें क्या-क्या रहेगा खुला
- कोरोना को लेकर लोगों की ढिलाई : PM मोदी के गुस्से के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, लगाएं पाबंदियां
- डेल्टा वेरिएंट से बचना है तो जरूरी है Vaccination
बड़ी खबर, इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया में कोरोना की दस्तक
लंदन। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक खिलाड़ी की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है जबकि एक खिलाड़ी को आइसोलेट किया गया है।
BCCI ने इन दोनों खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कुछ दिन पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में देखे गए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद से ही टीम इंडिया के खिलाड़ी 3 हफ्ते के ब्रेक पर हैं। इस दौरान खिलाड़ी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अलग-अलग शहरों में घूमने गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान खिलाड़ी वायरस के चपेट में आया होगा।
उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है।
