सम्बंधित जानकारी
- सोनू सूद को मिला सम्मान, 50 एशियाई हस्तियों की सूची में टॉप पर
- Year 2020 Google Search : कोरोनावायरस नहीं बल्कि IPL को लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च
- Corona से जंग में अच्छी खबर, इंदौर में रक्त के 29 प्रतिशत नमूनों में मिली एंटीबॉडी
- COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona संक्रमण से 15.56 लाख लोगों की मौत, 6.82 करोड़ हुए संक्रमित
- कोविड-19 के दौर में फेफड़ों की कार्यक्षमता और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए ये योगासन करें
COVID-19 in India : देश में Corona जांच का कुल आंकड़ा 15 करोड़ के पार
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की अधिक से अधिक जांच कर प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की मुहिम में देश में कुल जांच का आंकड़ा 9 दिसंबर को 15 करोड़ को पार कर गया।
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 10 दिसंबर को जारी आंकड़ो में बताया गया कि नौ दिसंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 15 करोड़ सात लाख 59 हजार 726 पर पहुंच गया है। नौ दिसंब्र को 9 लाख 22 हजार 959 कोरोना जांच की गईं।
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है।(वार्ता)
