सम्बंधित जानकारी
- Corona का प्रकोप, आमिर खान ने चार मंजिला इमारत की चाबियां NHS को सौंपने को तैयार
- डर के बीच घर लौटे Corona से ठीक हुए बुजुर्ग दंपति, बिना खाए 135 पैदल चल गांव पहुंचा मजदूर
- Corona Virus से जंग में ओडिसा का बड़ा ऐलान, बनाएगा 1000 बेड वाले 2 बड़े अस्पताल
- फिलीपीन में Corona virus पॉजिटिव 9 डॉक्टरों की मौत
भारत में Corona virus से 16 की मौत, 694 लोग संक्रमण के शिकार
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नए मामले आए हैं। मंत्रालय ने रात 8 बजे ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।
आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, वहीं एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है। बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606 थी। (वार्ता)
