सम्बंधित जानकारी
- कोरोना टेस्ट से पहले करें ये 5 तरह के गार्गल
- Weather update : सर्दी से अभी नहीं राहत, उत्तर भारत में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल
- तो क्या कोरोना महामारी का आ सकता है अंत? WHO ने बताई वजह (लाइव अपडेट)
- केरल में संक्रमण के 45,449 नए मामले, तमिलनाडु में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2 लाख के पार
- इंदौर में 2665 नए कोरोना केस, 4 की मौत, कैलाश विजयवर्गीय संक्रमण की चपेट में
कोरोना केस : 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64 नए मामले, 439 लोगों की हुई मौत, 241 दिन में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 3,06,064 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,43,328 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है, जो 241 दिन में सबसे ज्यादा है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में 439 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,89,848 हो गई। देश में अभी 22,49,335 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.69 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 62,130 की वृद्धि दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 प्रतिशत हो गई है।
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
