सम्बंधित जानकारी
- मध्य प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कोरोना को लेकर विशेष अलर्ट,सरकार ने दिए निर्देश
- Corona Virus live updates : दिल्ली से आगरा तक दहशत, 12 लोगों में मिला Corona Virus पॉजिटिव
- व्यापमं घोटाला : पूर्व परीक्षा नियंत्रक की 58.48 लाख की संपत्ति जब्त
- Corona Virus ने 70 देशों में पैर पसारे, दहशत में दुनिया
- इटली से लौटी युवती को Corona Virus संक्रमण की आशंका, एमवाय में भर्ती
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 420 संदिग्धों की पहचान,चीन से आने वालों पर विशेष नजर
कोरोना वायरस पर मध्य प्रदेश में अलर्ट और टोल फ्री नंबर जारी
देश में कोरोना वायरस को लेकर कई केस सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश में बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने बीमारी के बचाव और उसको फैलने से रोकने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती ने वीडियो क्रांफेंस में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिये किये गये उपायों की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि विदेशों से आये हुये यात्रियों विशेषकर चीन से आये हुये यात्रियों का मेडिकल चेकअप जरूर करवाया जाये । डाक्टरों की टीम बनाने में विशेषज्ञता का ध्यान रखा जाये । मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी की उपलब्धता होनी चाहिये । मेडिकल किटस हर समय उपलब्ध होनी चाहिये । उन्होंने जिला कलेक्टरों से जागरूकता के लिये में मीडिया वर्कशाप करने के निर्देश दिये ।
चीन से आने वालों पर विशेष नजर – बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी एवं उसकी रोकथाम के उपाय बताये । उन्होंने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों की जाँच के लिये एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था है ।
कोरोना वायरस बीमारी को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा चीन के अन्य हिस्सों से आये हुये यात्रियों को घर पर आईसोलेशन किया जा रहा है तथा लक्षण होने पर सैंपल लिया जा रहा है। राज्य में कुल 420 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 66 निगरानी में है । राज्य स्तर पर जानकारी के लिये हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 104 स्थापित किया गया है ।
