सम्बंधित जानकारी
- अमेरिकी विमान वाहक जहाज पर Corona virus मामले बढ़े
- राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वायरस के खतरे के लिए संघीय सरकार बना रही है नई Guide line
- भारत में 24 घंटों में Corona के 75 नए मामले, अब तक 17 लोगों की मौत
- Corona virus : बाबा गुरमीत जेल में, डेरा ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ
- क्रिकेट गतिविधियां बहाल करने के लिए कोरोना वायरस चौकियों की योजना बना रहा है ECB
डाटा चुराने के लिए Corona virus मालवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैकर
मुंबई। महाराष्ट्र एक ओर जहां कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधी 'कोरोना वायरस मैप' नामक मालवेयर डिवाइस का इस्तेमाल कर बैंक खाते की जानकारियां और पासवर्ड समेत गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं।
धुले के पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित को एक सप्ताह पहले मालवेयर के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप पर प्रसारित कोरोना वायरस से संबंधित लिंक न खोलने का आग्रह किया।
एक अधिकारी ने कहा, साइबर अपराधी कोरोना वायरस मैप नामक मालवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आपके गोपनीय डाटा को खतरे में डाल सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस अनाधिकृत लिंक के बारे में जागरुकता फैलाकर ऐहतियाती कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप पर काफी शेयर किए जा रहे मालवेयर लिंक में दावा किया जा रहा है कि इसमें कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी है।
