सम्बंधित जानकारी
- Corona से उबरे पैट्रिक मैकेनरो, उपचार के बाद नेगेटिव आई रिपोर्ट
- गुजरात में Corona से 5 और लोगों की मौत, अहमदाबाद में 140 नए मामले
- UP सरकार की कसौटी पर 40 जिले फेल तो 35 हुए पास...
- Corona Virus Live Updates : भारत में Corona कोरोना से 500 से ज्यादा की मौत, 15712 संक्रमित
- कानपुर में मचा हड़कंप, एकसाथ मिले 14 Corona पॉजिटिव
Corona Lockdown पर सरकार का बड़ा फैसला, ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं बेच सकेंगी गैर जरूरी सामान
नई दिल्ली। सरकार ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपने मंच के जरिए गैर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। 4 दिन पहले ई-कॉमर्स कंपनियों को मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और सिलेसिलाए परिधानों आदि की बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब इस छूट को वापस ले लिया गया है।
राष्ट्रव्यापी बंद 3 मई तक लागू है। इससे पहले के आदेश में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से इन उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने रविवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें समेकित संशोधित दिशानिर्देशों से ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैरजरूरी उत्पादों की बिक्री को हटा दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों से संबंधित प्रावधान जिसमें उनके वाहनों को आवश्यक अनुमति के साथ आवाजाही की अनुमति दी गई थी, को दिशानिर्देशों से हटाया जा रहा है। हालांकि इस आदेश को पलटने की वजह तत्काल पता नहीं चल पाई है। (भाषा)
