सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus की नई लहर के बीच WHO का अलर्ट, देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 1000 के पार
- अरुणाचल में कोरोना की दस्तक, बेंगलुरु से आई गर्भवती महिला में मिला संक्रमण
- CoronaVirus Update : ठाणे में कोरोना संक्रमित की मौत, कल्याण डोंबिवली में भी गई 1 की जान
- कर्नाटक और महाराष्ट्र में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत, Covid 19 ने बढ़ाई टेंशन
- ठाणे में 3 दिन में मिले 10 कोरोना मरीज, प्रशासन की लोगों से अपील
दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, 294 एक्टिव केसेस
Corona Virus in Delhi : दिल्ल समेत देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस 56 मामले सामने आए। यहां अब तक 294 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण की वजह से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से कई बीमारी से पीड़ित था।
इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं है। एडवाइजरी भी जारी की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 30 मई तक देश भर में 2710 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण की वजह से अब तक देश में 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए जबकि राजस्थान में 15 नए मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में 4 नए वैरिएंट मिले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी सभी देशों को आगाह करते हुए कहा कि वह डब्ल्यूएचओ महानिदेशक की सिफारिशों को माने और अपने यहां वैक्सीनेशन प्रोग्राम को बंद न करें। हाई रिस्क वाले लोगों को वैक्सीन जरूर लगाएं।
edited by : Nrapendra Gupta
