सम्बंधित जानकारी
- Corona Live Updates : देश में कोरोना के 195 मामले, जरूरत पड़ी तो महाराष्ट्र को बंद कर देंगे
- Corona virus: मस्जिदों में लपेटी गईं चटाइयां, लोगों से घर पर नमाज पढ़ने की अपील
- Corona Virus के संदेह में संदिग्ध नेपाली को पकड़कर मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया
- Corona Virus Live updates : अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले, 150 मौतें
- Corona virus : संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, विषाणु को नहीं रोका तो लाखों लोग मर सकते हैं...
Corona virus: फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द कीं
शिमला। फिरोजपुर रेलवे मंडल ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कांगड़ा घाटी में 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा घाटी (पठानकोट-जोगिंदरनगर) में सभी ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक आधी रात से रद्द कर दिया गया है।
इससे पहले गुरुवार शाम को जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक आधी रात के बाद पंजाब से कांगड़ा जिले तक की सभी ट्रेनों की आवाजाही निलंबित रहेगी।
उन्होंने बताया कि पंजाब में कोविड-19 से कुछ लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियातन तौर पर कांगड़ा जिले में ट्रेनों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार दोपहर को कहा था कि राज्य में एहतियातन तौर पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
