1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. fire kills 10 at romanian covid-19 hospital

अस्पताल में आग से लगने से कोरोना के 10 मरीजों की मौत

Romania
बुखारेस्ट। रोमानिया में पियात्रा नेमट शहर के एक सार्वजनिक अस्पताल में आग लगने से सघन चिकित्सा इकाई में स्थित कम से कम 10 कोरानावायरस (कोविड-19) मरीजों की मौत हो गई है। स्थानीय आपात सेवा ने शनिवार को यह रिपोर्ट दी है।
 
पियात्रा नेम आपात स्थिति निरीक्षक के प्रवक्ता इरीना पोपा ने शनिवार को डिग 24 टीवी को बताया कि अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों मौत हो गई है तथा 7 की हालत गंभीर हैं, इसमें चिकित्सक भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि सभी मृतक सघन चिकित्सा इकाई के कोविड-19 मरीज थे।
 
स्थानीय बचाव सेवाओं ने बताया कि अस्पताल के कोरोनावायरस सघन चिकित्सा इकाई आग तेजी से फैली। अधिकारियों के अनसार इससे सघन चिकित्सा इकाई के दो कमरे प्रभावित हुए है। इनमें 16 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था। आग के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। (वार्ता)