सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona मरीजों की मौत के हैं ये बड़े कारण...
- दर्दनाक, लड़की बनने की चाह में युवक ने काटा जननांग
- प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
- इंदौर के MY अस्पताल से चोरी हुआ नवजात शिशु 5 दिन बाद मिला
- बुलंदशहर : समझौता न करने पर रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मार डाला, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादसा, कोरोना अस्पताल में आग, 5 मरीजों की मौत
राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक कोविड फैसेलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई। हादसे में 28 अन्य घायल भी हुए हैं।
राजकोट के उदय शिवानंद अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित 33 मरीज भर्ती थे। आग अस्पताल के आईसीयू यूनिट में लगी। यहां 7 मरीज भर्ती थे।
आग लगने की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताबड़तोड़ अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दमकल विभाग के अधिकारी जे. बी. थेवा ने बताया कि मावडी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार देर रात करीब एक बजे आग लगी। उन्होंने कहा कि हम आग लगने की जानकारी मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और 30 मरीजों को सुरक्षित वहां से निकाला। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। आग के कारणोंं का पता नहीं चला हैैै।Gujarat: Five people died after a fire broke out at Shivanand COVID Hospital in Rajkot, last night.
— ANI (@ANI) November 27, 2020
CM Vijay Rupani has ordered a probe into the incident. The cause of the fire is yet to be ascertained. pic.twitter.com/aRXrGrD3NQ
गौरतलब है कि अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल की सबसे ऊपर की मंजिल पर आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अगस्त में ही छोटा उदयपुर के बोदेली शहर में 2 मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई थी। हालांकि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।
