सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : सोनिया गांधी का संदेश- कोरोना से जंग में हर हिंदुस्तानी एकजुट, कांग्रेस सरकार के साथ
- Corona से जंग : दुनिया की सबसे छोटी महिला ने की लॉकडाउन का पालन करने की अपील
- इटली में Corona virus से मरने वालों की संख्या 20 हजार पार हुई
- ICMR का बड़ा बयान, प्रसव के समय मां से शिशु में कोरोना का संक्रमण संभव
- Corona Live Updates : दुनिया में 1 लाख 18 हजार से ज्यादा की मौत, भारत में संख्या 324
Corona से जंग, 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान
नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई में देशभर में लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन का कल अंतिम दिन है और माना जा रहा है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन रात को 8 बजे होता रहा है। यह पहली बार होगा जब वे देशवासियों को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे।
पहले खबरें आ रही थीं कि प्रधानमंत्री सोमवार को देश के नाम संबोधन देने वाले हैं। पीएमओ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग में कहा था कि 'जान भी और जहान भी' यानी उनका इशारा था कि जान तो जरूरी है, लेकिन जीने के लिए बाकी सारी चीजें भी जरूरी हैं।
तब से ये बातें भी सामने आ रही हैं कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई ऐसे काम शुरू होंगे जिससे देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें।
केंद्र सरकार का ध्यान लोगों की जिंदगी की सुरक्षा के साथ ही उनकी आजीविका और उनसे जुड़े साधनों पर भी होगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी कोरोना के खिलाफ सरकार की द्वारा बनाई गई रणनीति के बारे में बता सकते हैं।
