सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटेन में फिर बढ़ा कोरोनावायरस का कहर, सरकार ने बढ़ाया चेतावनी स्तर
- Good News: ऑक्सफोर्ड के टीके के तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण पुणे में शुरू
- COVID-19 in India : देश में Corona मामले 55 लाख के पार, 44.40 लाख लोग हुए स्वस्थ
- Covid-19 Vaccine के लिए विनिर्माण सुविधाओं पर 5 हजार करोड़ रुपए निवेश की जरूरत
- कोरोना के कहर से इंदौर को बचाने के लिए बड़ा फैसला, 6 बजे बंद होंगे बाजार, 2 दिनों का सेल्फ Lockdown
कोरोना से जंग, देश में 6.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना नमूनों की जांच
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (CoronaVirus) के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 21 सितंबर को कुल परीक्षण का आंकड़ा 6.5 करोड़ को पार कर गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 21 सितंबर को कोरोना वायरस के नौ लाख 33 हजार 185 नमूनों की जांच की गई।
देश में 21 सितंबर तक कोरोना के कुल नमूनों की जांच का आंकड़ा छह करोड़ 53 लाख 25 हजार 779 पर पहुंच गया। 20 सितंबर को एक दिन में रिकार्ड 12 लाख छह हजार 806 नमूनों की जांच की गई थी।
देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक जांच की संख्या दस हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। 7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को 6 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया।
इससे पहले देश में 3 सितंबर को आए आंकड़ों में रिकॉर्ड 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं विश्व में भी एक दिन में सर्वाधिक जांच का रिकॉर्ड था। (वार्ता)
