सम्बंधित जानकारी
- कोरोना उतार पर, फिर भी सतर्कता जरूरी, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया की राज्यों को नसीहत
- दिल्ली में कोरोना के 4483 नए मामले, 28 संक्रमितों की मौत
- कर्नाटक में रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाया, सोमवार से खुलेंगे स्कूल
- केरल में 50000 से ज्यादा कोरोना केस, आंध्र में 11573 मामले
- long covid के लक्षण : लगातार खांसी, सांस की तकलीफ, ब्रेन फॉग या एंग्जाइटी है तो हो जाए सावधान
Corona से अब आंखें हो रहीं संक्रमित, Omicron के हो सकते हैं लक्षण
कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामले जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं, इस बीच कई नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं। अब कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित कुछ लोगों में आंखों से जुड़ी परेशानी देखी जा रही है।
खबरों के अनुसार, कोरोना के लक्षणों में इसके नए वेरिएंट के लक्षणों में आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी देखा जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आंखों से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया है।
संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों में आंखों का लाल होना, कम दिखाई देना, आंख के सफेद हिस्से और पलक की परत पर सूजन आना जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि आंख से जुड़े ये लक्षण दिखने का मतलब कोरोना ही है।
एक स्टडी में पाया गया है कि 35.8 फीसदी सामान्य लोगों की तुलना में 44 फीसदी कोरोना के मरीजों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो रही है।
