1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. महंगा पड़ा लोगों से कोरोना वायरस को फैलाने के लिए कहना, इंजीनियर गिरफ्तार

Corona virus | महंगा पड़ा लोगों से कोरोना वायरस को फैलाने के लिए कहना, इंजीनियर गिरफ्तार

Corona virus
बेंगलुरु। खुले स्थान पर लोगों को छींकने और कोरोना वायरस का प्रसार करने के लिए उकसाने के आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। व्यक्ति की पहचान मुजीब मोहम्मद के रूप में हुई है। उसने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था- 'आएं, साथ आएं, बाहर निकलें और खुले में छींकें और वायरस फैलाएं।'
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा कि जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और वायरस फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मुजीब है और वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।
इसी बीच आईटी कंपनी इंफोसिस ने ट्वीट किया कि ऐसा बताया जा रहा है कि इंफोसिस के एक कर्मचारी ने इस तरह का एक अनुचित ट्वीट किया। हालांकि बाद में कंपनी ने कहा कि उनकी प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह मामला गलत पहचान का हो सकता है। कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कही है।
अगला लेख
Corona Virus Live Update: गुजरात में आज मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, हेमा मालिनी की लोगों से अपील