सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates: ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 2 लाख पार, 7 राज्यों का इससे भी बुरा हाल
- क्या PK को DP से प्यार हो जाएगा...! क्या यही है कोरोनाकाल का ‘न्यू नॉर्मल’?
- Precautions In Corona Virus : इम्यून सिस्टम को करें मजबूत, कोरोना से रहें दूर
- Covid-19 : मन की शक्ति से जीतेंगे हम कोरोना को, 10 बड़ी बातें
- Coronavirus : अपने workplaces पर रखें इन बातों का ख्याल और रहें सुरक्षित
फिनलैंड में अब कुत्तों ने शुरू की कोरोना वायरस की जांच
Photo : Social media
दरअसल फिलहाल यह फिनलैंड में किया जा रहा है। यहां कोरोना वायरस की पहचान के लिए कुत्तों को ट्रेनिंग दी गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुत्तों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है।
इस काम के लिए 15 कुत्ते और 10 इंस्ट्रक्टर की सेवा ली जा रही है। हेल्सिंकी-वन्ता एयरपोर्ट पर इस सप्ताह से कुत्तों ने यात्रियों को सूंघ कर संक्रमण का पता लगाना शुरू भी कर दिया है।
संक्रमण की पहचान के काम में लगा स्पेन से रेस्क्यू किया हुआ कोसी नाम का एक कुत्ता भी है। उसे फिनलैंड में स्निफर डॉग के तौर पर प्रशिक्षित किया गया था। इससे पहले उसकी सेवा कैंसर का पता लगाने में ली गई है। हेल्सिंकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हेम जोर्कमैन कहते हैं,
"जो कुछ हमने अपने शोध में पाया है उसके मुताबिक कुत्ते मरीज के किसी क्लीनिकल लक्षण से पांच दिन पहले बीमारी का पता लगा लेंगे"
प्रोफेसर जानवरों के लिए शोध में दक्षता रखते हैं। उन्होंने बताया कि कुत्ते इस काम में बहुत अच्छे हैं।
कुत्तों की वायरस के मामलों की पहचान की क्षमता पर उन्होंने बताया, हम लोग 100 फीसद संवेदनशीलता के करीब आ गए हैं। कुछ महीने पहले संयुक्त अरब अमीरात में भी इसी तरह का प्रयोग एयरपोर्ट पर किया जा चुका है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस के कुत्तों का कोरोना के संदिग्ध मामलों को मालूम करने के लिए इस्तेमाल किया था।
