सम्बंधित जानकारी
- कोरोना के दौरान कंडोम की बिक्री में भारी कमी
- क्या लंबे समय तक मास्क पहनने से शरीर को होता है नुकसान? जानें कब पहने मास्क
- Health Tips : कोरोना से बचाएंगी हरी सब्जियां, अपनी थाली में करें शामिल
- ओडिशा में Covid 19 के 11,607 नए मामले, 6 लोगों की मौत
- एयरपोर्ट पर दुबई जाने के लिए गए थे, पहुंच गए कोविड केयर सेंटर
DGCA ने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक 28 फरवरी तक बढ़ाई
नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने देश में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर जारी रोक 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। हालांकि एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है।
ALSO READ: WHO की चेतावनी, खत्म नहीं होगा कोरोना
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि प्राधिकरण ने भारत से या भारत के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नियामक के अनुसार यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई के संचालन और विशेष रूप से डीजीसीए द्वारा मंजूर की गई उड़ानों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा एयर बबल व्यवस्था के तहत संचालित हो रहीं उड़ानें भी प्रभावित नहीं होंगी। डीजीसीए ने इससे पहले पिछले वर्ष 26 नवंबर को भारत में 15 दिसंबर, 2021 से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।
इसके 1 ही दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागर विमानन मंत्रालय और डीजीसीए से ओमिक्रॉन वायरस के कारण बढ़ती चिंताओं के बीच अपने निर्णय की समीक्षा करने के लिए कहा था। इसके बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया था।
