सम्बंधित जानकारी
- महामारी से निबटने के झोलाछाप तरीके ही बढ़ा रहे हैं संकट
- Corona की दूसरी लहर पड़ रही है मंद, उपचाराधीन मामले अब भी हैं अधिक...
- Corona को मानव निर्मित बताने वाली पोस्ट नहीं हटाएगी Facebook
- महाराष्ट्र में Corona के 21273 नए मामले आए, 425 मरीजों की मौत
- महाराष्ट्र में क्या 1 जून के बाद भी जारी रहेगी पाबंदी? CM उद्धव ठाकरे ने बताया
सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली 31 मई से अनलॉक, सबसे पहले इस वर्ग का ध्यान
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया 31 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शुक्रवार को हुए एक बैठक में यह फैसला लिया गया कि लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इस प्रक्रिया में हमें निचले वर्ग - दिहाड़ी मजदूर, श्रमिकों, प्रवासी कामगारों का सबसे पहले ध्यान रखना होगा।
केजरीवाल ने कहा कि फैसला किया गया है कि कारखानों को खोला जाएगा और निर्माण गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह, विशेषज्ञों एवं जनता की राय के आधार पर सरकार अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेगी।
केजरीवाल ने साफ कहा कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक जरूरत नहीं हो तब तक घरों से बाहर नहीं निकले।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 1.5 प्रतिशत हो गई है लेकिन वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।
