सम्बंधित जानकारी
- Omicron BA.2.12.1 के 9 सब वैरिएंट दिल्ली में बरपा रहे हैं कहर, रिचर्स में हुआ डरावना खुलासा
- कोरोना के खौफ में थे दिल्ली के खिलाड़ी फिर भी 30 ओवर में ही खत्म कर दिया मैच
- BECIL Recruitment 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण में निकली 378 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन
- दुनियाभर में Corona के नए मामले हुए कम, WHO ने जारी की रिपोर्ट
- Delhi DSSSB Recruitment 2022 : दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड के 168 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स
दिल्ली में 24 घंटे में 965 नए मामले, 1 की मौत, 2970 एक्टिव मामले
नई दिल्ली। Delhi coronavirus update : राजधानी में कोरोनावायरस के 24 घंटे में 965 नए मामले सामने आए। इस अवधि में 1 की मौत भी कोरोना से हुई। दिल्ली में पॉजिजिविटी रेट 4.71% हो चुका है।
24 घंटे में 635 लोग कोरोना से ठीक हुए। बुधवार को 1000 से ज्यादा मामले सामने आए थे और एक की मौत भी हुई थी।
राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच रिचर्स में एक नया खुलासा भी हुआ है। ओमिक्रॉन के बीए 2.12.1 समेत 9 सब वैरिएंट दिल्ली में पाए गए हैं।
इसका खुलासा नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के अध्ययन के बाद पता चला है। इससे पहले बुधवार को एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जनवरी से मार्च तक दिल्ली में कोरोना से मरने वाले 97 प्रतिशत लोगों की जान ओमिक्रॉन से गई थी।
