सम्बंधित जानकारी
- ऑक्सीजन विवाद पर केजरीवाल बोले- आपस में लड़ेंगे तो कोरोना जीत जाएगा...
- Delta Plus : केंद्र ने कर्नाटक को तत्काल रोकथाम के उपाय करने को कहा
- क्या दिल्ली सरकार की ओर से बढ़ाकर की गई ऑक्सीजन की डिमांड, रिपोर्ट पर क्या बोले AIIMS निदेशक गुलेरिया
- क्या Pfizer या Moderna के टीके हमारे आनुवांशिक कोड को प्रभावित कर सकते हैं?
- WHO : वैक्सीन लेने वाले भी सावधान! विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Delta Variant को लेकर दी बड़ी चेतावनी
दिल्ली : आज कोरोना के 85 केस, संक्रमण की दर गिरकर 0.12 प्रतिशत
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 85 नए मामले आए, जो कि इस साल के सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 9 और लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर घटकर 0.12 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 से नौ और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 24,961 हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में 89 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थी जबकि 11 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 16 फरवरी को 94 मामले और 27 जनवरी को 96 मामले आए थे।
दिल्ली में बुधवार को 111 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत थी। गुरुवार को संक्रमण के 109 मामले आए तथा 8 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि शुक्रवार को 115 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 4 लोगों की मौत हो गई थी।
