1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Delhi Coronavirus Update

दिल्ली में Corona के 86 नए मामले, 4 और लोगों की मौत

coronavirus
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

शहर में संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही, जो शुक्रवार को दर्ज 0.13 प्रतिशत से कम है। ताजा बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 24,988 हो गई। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में कोविड-19 के 93 नए मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हो गई।(भाषा) 
अगला लेख
भारत में Corona की दूसरी लहर में बढ़ गई थी मृत्यु दर, अध्‍ययन से हुआ खुलासा