सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 4 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में 700 से ज्यादा नए मामले
- दिल्ली में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए केस, 9 की मौत, पॉजिटिविटी रेट हुआ कम
- Delhi Corona Updates: संक्रमण के 781 नए मामले, 2 रोगियों की मौत
- Delhi में Corona की रफ्तार ने डराया, 24 घंटे में 1118 मामले, 2 की मौत
- Delhi Corona Update : दिल्ली में कोरोना के 1365 नए मामले, 1 भी मौत नहीं, महाराष्ट्र में 233 नए मरीज
Delhi Covid Case : दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर बरकरार, 24 घंटे में सामने आए 1040 केस, 7 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 21.16 फीसदी दर्ज
नई दिल्ली। Delhi Covid-19 Update : राजधानी में कोरोना एक बार फिर कहर बरपा रहा है। मामले फिर बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,040 नए मामले सामने आए और इसके कारण 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 21.16 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,36,196 हो गई और सात मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,613 हो गई है।
7 में से 3 मौतों में कोविड-19 मौत का प्राथमिक कारण नहीं था जबकि 2 मरीजों में संक्रमण का पता आकस्मिक चला।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,708 हो गयी है, जिनमें से 3,384 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 4,915 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।
