सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में कोरोना वैक्सीन पर सियासी घमासान, बंद हुआ टीकाकरण का काम
- कोरोना का बढ़ता कहर, 1 दिन में 3.5 लाख नए मामले, Covid-19 से अब तक 11.75 करोड़ संक्रमित
- सीएम शिवराज बोले, आप ऐसा काम न करें कि Lockdown लगाना पड़े
- सूरत में 1 व्यक्ति Corona के दक्षिण अफ्रीकी व 2 ब्रिटिश स्वरूप से संक्रमित
- Corona की बढ़ती रफ्तार, महाराष्ट्र के जलगांव में 11 मार्च से जनता कर्फ्यू का ऐलान
मराठवाड़ा में कोरोना का कहर, 1,274 नए मामले, 14 की मौत
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 1,274 नए मामले सामने आए और 14 मरीजों की मौत हो गई।
मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में औरंगाबाद कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां संक्रमण के 550 नए मामले सामने आए जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद परभणी में 59 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हो गई।
नांदेड़ में 225 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालना में 182 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिंगोली में 34 नए मामले सामने आये और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उस्मानाबाद में 38 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीड में 74, लातूर में 83 और हिंगोली में 44 नए मामले सामने आए हैं। (वार्ता)
