सम्बंधित जानकारी
- अभिनेता परेश रावल कोरोनावायरस से संक्रमित
- कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही टीके सुरक्षित और कारगर
- COVID-19 : पंजाब में Corona के 3000 से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या बढ़कर 6576 हुई
- COVID-19 : मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 2091 नए मामले, 9 और लोगों की मौत
- CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा नए मामले, अब तक 26 लाख 37 हजार 735
महाराष्ट्र में अब कोरोना वैक्सीनेशन पर गरमाई राजनीति, जावड़ेकर और राजेश टोपे में जुबानी जंग
मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण मामले में नंबर 1 महाराष्ट्र में अब वैक्सीनेशन पर राजनीति गरमा गई है। राज्य में टीकाकरण की संख्या को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग हुई।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार को टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने को कहा तो पलटवार करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दावा किया कि अब तक देश में सबसे अधिक उनके राज्य में लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं।
टोपे ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार सहायता दे तो राज्य प्रतिदिन तीन लाख लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकता है।
जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, 'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कोविड के राष्ट्रीय कार्य बल के अध्यक्ष डॉ वी के पॉल से चर्चा की। उन्होंने महाराष्ट्र को टीके की आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह कल से टीकाकरण की संख्या दोगुनी कर दे।'
महाराष्ट्र लसीकरणात देशात अग्रेसर आहे. आतापर्यंत 52 लाख नागरिकांना लस देण्यात आली आहे. महाराष्ट्रात दररोज 3 लाख नागरिकांना लस देण्याचे प्रयत्न आहेत. केंद्राकडून अखंडपणे लसीचा पुरवठा झाल्यास हे उद्दिष्ट गाठणे शक्य होईल https://t.co/ZUAPN5yEtQ
— Rajesh Tope (@rajeshtope11) March 26, 2021
इस ट्वीट के बाद टोपे ने पलटवार करते हुए महाराष्ट्र में टीकाकरण की तेज रफ्तार का दावा किया। (भाषा)
