सम्बंधित जानकारी
- चीन में वुहान के बाद एक और शहर में होगी सभी नागरिकों की Corona जांच
- 3 साल के बच्चे ने कोरोना से जीती जंग, रिश्तेदार के संपर्क में आने से हुआ था संक्रमित
- सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने विकसित किया नया वेंटिलेटर
- बजाज का बड़ा बयान- Corona पर हमने पश्चिम की तरफ देखा, वायरस नहीं रुका, अर्थव्यवस्था भी तबाह
- रक्षा सचिव में दिखे कोविड-19 के लक्षण, 35 अफसर होम क्वारंटाइन
बड़ा खुलासा, आंखों के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस
वाशिंगटन। कोरोना वायरस के बारे में अभी तक हमें मालूम है कि यह नाक और मुंह के जरिए फैलता है लेकिन अब डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह आंखों से भी फैल सकता है। साथ ही, किसी संक्रमित व्यक्ति के आंसुओं से भी इस संक्रामक रोग की चपेट में आने का खतरा है।
डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति बहुत नजदीक होकर खांसता या छींकता है तो नाक और मुंह के साथ आंखों के जरिए भी संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है। वायरस के संपर्क में आए हाथों से आंखों को छूने से संक्रमण के फैलने की आशंका है। हालांकि कानों के जरिए इसके फैलने की आशंका से इनकार कर दिया गया है।
बार-बार हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बाहर निकलने पर चेहरे को ढकने से इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
अमेरिकन अकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार चश्मा पहनने से भी सुरक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को भी संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए चश्मा पहनने की सलाह दी गई है।
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार कानों से कोविड-19 फैलने की आशंका नहीं है। (भाषा)
