सम्बंधित जानकारी
- Fact Check: क्या पूरे देश में फिर से लगने जा रहा Lockdown? दिवाली तक बंद रहेंगी ट्रेन सेवाएं? जानिए सच
- Corona India Update: 224 दिनों बाद देश में कोरोना के सबसे कम मामले, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4.50 लाख के पार
- रूस में Corona से बिगड़े हालात, एक दिन में रिकॉर्ड 957 की मौत
- स्टडी में खुलासा, एंटीबॉडी इंजेक्शन से Corona का खतरा कम हुआ
- केरल में Corona के 6000 से ज्यादा केस, 84 मरीजों की मौत
2 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, DCGI ने कोवैक्सीन को दी मंजूरी
नई दिल्ली। कोरोनावायरस से जंग में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब देश में 2 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगेगी। सरकार ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
Covaxin को भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर तैयार किया है। यह स्वदेशी टीका है। कोरोनावायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरकारक साबित हुआ है।Approval to Covaxin is yet to be given by DCGI (Drugs Controller General of India) after the evaluation of Data for 2-18 years: Official sources
— ANI (@ANI) October 12, 2021
विशेषज्ञों के अनुसार कोवैक्सीन के टीके 2 साल से 18 साल के आयुसमूह के सभी बच्चों को लगाए जाएंगे। कोवैक्सीन दवा निर्माता कंपनी ने 2 से 6 साल, 6 साल से 12 साल और 12 से 18 साल के बीच के बच्चों में इसका ट्रायल कर लिया है। किसी भी उम्र के बच्चे के ट्रायल के बाद किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई है।
