सम्बंधित जानकारी
- कोरोना के खिलाफ जंग में राजस्थान का सख्त एक्शन प्लान, 11 जिलों में जारी हुई नई गाइडलाइंस
- राजस्थान के 11 जिला मुख्यालयों पर धारा 144 लागू, 5 से अधिक के इकट्ठा होने पर रोक
- कोरोना के हालात पर PM नरेंद्र मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक
- कोविड-19 से कुछ राज्यों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मृत्यु दर पर कैबिनेट सचिव ने जताई चिंता
- COVID-19 Vaccine Updates : अगले हफ्ते से शुरू होगा ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल, 150 से 200 लोगों को लगेगा टीका
कोविड-19 से जंग, एक दिन में 12 लाख से अधिक नमूनों का रिकॉर्ड परीक्षण
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के देश में लगातार बढ़ते भयावह फैलाव की रोकथाम के लिए इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 19 सिंतबर को एक दिन में 12 लाख से अधिक कोरोना वायरस नमूनों का रिकॉर्ड परीक्षण किया गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से रविवार को जारी आंकड़़ो में बताया गया कि देश में 19 सितंबर को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 12,06,806 नमूनों की जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा 6,36,61,060 पर पहुंच गया।
देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक जांच की संख्या 10 हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। 7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को छह करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
इससे पहले देश में तीन सितंबर को आये आंकड़़ो में रिकॉर्ड 11 करोड़ 72 लाख 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं विश्व में भी एक दिन में सर्वाधिक जांच का रिकार्ड था। (वार्ता)
