सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोना के 11,610 नए मामले, 1,06,44,858 संक्रमित
- महाराष्ट्र में 7 दिनों से रोज आ रहे हैं 3 हजार से ज्यादा मामले, Lockdown की चेतावनी...
- CM उद्धव ठाकरे की चेतावनी- Lockdown नहीं चाहते तो सावधान हो जाएं
- महाराष्ट्र और केरल में Corona की रफ्तार तेज, केंद्र ने दी दोनों राज्यों को नसीहत
- Pfizer Covid 19 के टीके की एक खुराक का ही प्रभावी असर, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है पैदा
लापरवाही, मुंबई में 10 माह में बगैर मास्क के पकड़े गए 15 लाख, 30 करोड़ का जुर्माना
मुंबई। कोरोना वायरस महमारी के बीच मुंबई के स्थानीय निकाय विभाग ने पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के 15 लाख से अधिक लोगों को पकड़ा है और उनसे 30 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। बीएमसी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर दो सौ रुपए का जुर्माना लगाता है।
बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अकेले सोमवार को 13,008 लोग पकड़े गए हैं और उनसे 26,01,600 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूला गया है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के ताजा बढ़ रहे मामलों से चिंतित प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने तथा मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाये रखने अथवा लॉकडाउन के दूसरे दौर का सामना करने के लिये तैयार रहने को कहा।
अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल 2020 से इस साल 15 फरवरी तक नगर निकाय ने 15,16,398 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के पकड़ा और उनसे 30,69,09,800 रुपए का जुर्माना वसूल किया। (भाषा)
