सम्बंधित जानकारी
- अभिनेता सतीश शाह ने कोरोना से जीती जंग, शेयर किए अपने अनुभव
- ग्वालियर में CRPF के 60 और जवान कोरोनावायरस से संक्रमित
- विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में भयावह आग, 10 मरीजों की मौत
- कोविड-19 : देश में एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 नए मामले, 21.53 लाख संक्रमित
- बड़ी खबर, विजयवाड़ा में कोविड सेंटर बनी होटल में भयावह आग, 7 की मौत
कोरोनावायरस Live Updates : मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 लाख के पास पहुंच गई। कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर सुधर कर 68.32 फीसदी हुई। जबकि मृत्युदर गिरकर 2.04 प्रतिशत हो गई। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...
07:33 PM, 9th Aug
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खबरों के अनुसार डॉक्टर के परामर्श के बाद वे होम आईसोल्यूशन में चले गए हैं।
06:12 PM, 9th Aug
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,300 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.45 लाख से अधिक हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 4,111 हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।
03:27 PM, 9th Aug
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोई ताजा कोविड-19 जांच नहीं की गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। यह स्पष्टीकरण दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा जांच को लेकर ट्वीट किये जाने के बाद आया है।
- शाह पिछले सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
- गत 2 अगस्त को 55 वर्षीय शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और डॉक्टरों की सलाह के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
03:14 PM, 9th Aug
-केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ग्वालियर स्थित ग्रुप सेंटर में शनिवार शाम को 60 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
-इसके साथ इस सेंटर में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। ज्यादातर बीमार जवानों का इलाज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बनाए गए अस्पताल में किया जा रहा है।
-इसके पहले इस सेंटर में 185 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं।
-त्रिपुरा में बीएसएफ के 2 कर्मियों सहित 4 व्यक्तियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है, जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 41 हो गई। वहीं, इसके 147 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,164 हो गई।
12:57 PM, 9th Aug
- दिल्ली में कोविड स्थिति नियंत्रण में है, सभी मापदंड सही हैं, स्वस्थ होने की दर सुधर रही है। संक्रमण एवं मृत्यु दर घटी है : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
12:39 PM, 9th Aug
- पीएम मोदी ने किसानों से कोविड-19 महामारी के दौरान मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा।
-ओडिशा में कोविड-19 से रिकॉर्ड 13 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 272 हुई, संक्रमण के 1,734 नए मामले सामने के बाद राज्य में महामारी के कुल मामले 45,927 हुए।
12:06 PM, 9th Aug
-यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 60,000 से अधिक मामले आए हैं। भारत में शुक्रवार को संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो गए थे।
-भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शनिवार को 7,19,364 नमूनों की जांच की गई जो अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है। अभी तक कुल 2,41,06,535 नमूनों की जांच की गई है।
-बीते 24 घंटों महाराष्ट्र में 275, तमिलनाडु में 118, आंध्र प्रदेश में 97 और कर्नाटक में 93 मरीजों की मौत हुई है।
-इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 43,379 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 17,367 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 4,808, दिल्ली में 4,098 और कर्नाटक में 3,091 लोगों की मौत हो चुकी है।
12:02 PM, 9th Aug
-न्यूजीलैंड में पिछले 100 दिन में घरेलू स्तर पर संक्रमण का कोई मामला नहीं आया सामने।
-पिछले तीन महीने से देश में केवल वे कुछेक लोग ही संक्रमित पाए गए हैं, जो विदेशों से लौट रहे हैं और उन्हें सीमा पर ही पृथक-वास में भेज दिया गया है।
-न्यूजीलैंड में मार्च के अंत में सख्ती से लॉकडाउन लागू कर संक्रमण को पूरी तरह काबू कर लिया गया था। उस समय देश में मात्र 100 लोग संक्रमित।
-देश में अब तक संक्रमण के करीब 1,500 मामले सामने आए हैं और इनमें से 22 लोगों की मौत हुई है।
11:16 AM, 9th Aug
-अरुणाचल प्रदेश में 36 सुरक्षाकर्मियों और एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर समेत कम से कम 68 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,117 हो गई।
10:01 AM, 9th Aug
-भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 21,53,010 पर पहुंची, मृतकों की संख्या 43,379 हुई।
-देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 6,28,747 लोगों का इलाज चल रहा जबकि 14,80,884 लोग स्वस्थ हुए।
08:28 AM, 9th Aug
-विजयवाड़ा में एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 30 को बचाया गया। इस होटल में कोविड-19 के मरीजों को क्वारंटाइन किया गया था।
#UPDATE - Seven people have lost their lives and 30 have been rescued: Vijaywada Police https://t.co/9hs9dow2mV
— ANI (@ANI) August 9, 2020
08:05 AM, 9th Aug
केरल में Air India विमान हादसे में मृत यात्री निकला Coronavirus पॉजिटिव
- भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर संक्रमण के मामले 1,496 हैं जबकि वैश्विक औसत 2,425 है।
08:04 AM, 9th Aug
- आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक निजामुद्दीन चौधरी और उनके परिवार के 8 सदस्यों की जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
-इससे पहले असम में 8 विधायक संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
-इससे पहले असम में 8 विधायक संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
08:04 AM, 9th Aug
- दुनिया भर में अब तक करीब 1.95 करोड़ लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे 7.23 लाख लोग मारे जा चुके हैं।
- जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर लगभग 50 लाख हो गए। इस महामारी से अब तक एक लाख 62 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
- अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश। यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या एक लाख के करीब हुई, 29,62,442 संक्रमित।
