सम्बंधित जानकारी
- IIT कानुपर ने तैयार की ऑक्सीजन थेरेपी डिवाइस, कोविड-19 से जंग में रहेगी कारगर
- इंदौर में फिर मिले Corona के 259 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 13752 पर पहुंचा
- 12 सितंबर से महाराष्ट्र छोड़ देश के अन्य शहरों में शुरू होंगी मेट्रो ट्रेनें, रखना होगा इन बातों का ध्यान
- UP Corona Update : उप्र में कोरोनावायरस से 74 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5,716 नए मामले
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में मिले 1969 नए मरीज, राज्य में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 722 हुई
कोरोनावायरस Live Updates : महाराष्ट्र में 1 दिन में रिकॉर्ड 18105 नए मामले, संक्रमित संख्या 843844
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक 38 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि 21 लाख से ज्यादा लोग इससे रिकवर भी हुए हैं। कोविड-19 से जुड़ी हर जानकारी...
11:53 PM, 3rd Sep
विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरुष पहलवान कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने यह जानकारी दी। ओलंपिक दल में शामिल पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। सभी तीनों पहलवान सोनीपत में साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और पृथकवास में हैं।
09:40 PM, 3rd Sep
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 दिन में सर्वाधिक 18,105 मामले सामने आए। कुल मामले बढ़कर 8,43,844 हुए। संक्रमण से 391 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 25,586 हुई।
07:54 PM, 3rd Sep
रूस में कोरोना संक्रमण के लगभग पांच हजार नए मामले सामने से संक्रमितों का आंकड़ा बढकर 10.10 लाख के करीब हो गया है। कोविड-19 निगरानी केंद्र की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान 4995 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 10,09,995 हो गया जबकि 114 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। रूस में अब तक 17,528 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
इसी अवधि में 5766 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर 8,26,935 लोग अब तक कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
03:27 PM, 3rd Sep
-ओडिशा की कपड़ा और हस्तशिल्प मंत्री, पद्मिनी डियान ने गुरुवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं और अपने घर में पृथकवास में रह रही हैं।
-डियान सहित अब तक राज्य के 3 मंत्री संक्रमित पाए गए हैं जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू और श्रम मंत्री सुशांत सिंह शामिल हैं।
-राज्य में अब तक दर्जन भर से अधिक विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
02:19 PM, 3rd Sep
-तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,817 नए मामले सामने आए।
-संक्रमितों की कुल संख्या 1,33,406 हो गई। वहीं, 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 856 हो गई।
02:15 PM, 3rd Sep
-जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व विधायक एम. जे. अप्पाजी गौड़ा का शिमोगा में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
-स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 3 दिन पहले ही उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और बुधवार शाम उनका निधन हो गया।
12:37 PM, 3rd Sep
-ओडिशा में कोविड-19 के 3,631 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,13,411 हो गए। वहीं, 8 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 522 हुई।
11:30 AM, 3rd Sep
-ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण कूयोंग क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट को मेलबर्न में कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के कारण रद्द कर दिया गया है।
11:21 AM, 3rd Sep
-IPL 13: बीसीसीआई के वरिष्ठ मेडिकल टीम मेंबर कोरोना वायरस से संक्रमित।
10:55 AM, 3rd Sep
-मशहूर सिने अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। पिछले महीने ही उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
10:53 AM, 3rd Sep
-दक्षिण कोरिया में करीब 2 सप्ताह बाद गुरुवार को 200 से कम नए मामले सामने आए। रोग नियंत्रण केंद्र ने इसकी जानकारी दी।
09:43 AM, 3rd Sep
-भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 83,883 नए मामले सामने आए, 68,584 स्वस्थ और 1043 की मौत।
-संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,53,406 हुई। इनमें से 8,15,538 एक्टिव मामले, 29,70,492 स्वस्थ और
67,376 की मौत।
09:24 AM, 3rd Sep
-WWE सुपरस्टार और 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित।
-उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।
-उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।
09:14 AM, 3rd Sep
-देश में एक दिन में 11.72 लाख से ज्यादा सेम्पल्स की टेस्टिंग, अब तक 4,55,09,380 नमूनों की जांच हुई।
COVID-19 Testing Update . For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 pic.twitter.com/2zdFP4nrug
— ICMR (@ICMRDELHI) September 3, 2020
09:14 AM, 3rd Sep
कोरोनावायरस काल में 1.38 करोड़ की कार खरीदने पर ट्रोल हुए Amitabh Bachchan
09:12 AM, 3rd Sep
-बिहार के बाराचट्टी से राजद विधायक समता देवी को उनकी एक सहयोगी और दो अंगरक्षकों के साथ रांची प्रशासन ने बुधवार को तब पृथक-वास में भेज दिया। वह यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंची थीं।
09:12 AM, 3rd Sep
-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 1916 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,303 हो गई है।
-आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पार्टी के कार्यकर्ता कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के वास्ते लोगों का ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए ऑक्सीमीटर के साथ हर गांव, गली और मोहल्ल में जायेंगे।
