सम्बंधित जानकारी
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : संक्रमितों का आंकड़ा 32 हजार के पार, 876 लोगों की मौत, गृह विभाग करेगा किल कोरोना अभियान की निगरानी
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : 24 घंटे में 3807 नए मामले, 47 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए ये निर्देश
- India Coronavirus Update : देश में जुलाई में Corona से गई 19 हजार लोगों की जान, 11 लाख से ज्यादा संक्रमित
- LPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में इरफान का नाम शामिल
- पुडुचेरी में Covid 19 से 2 बुजुर्गों की मौत, 139 नए मामले, कुल 3593 संक्रमित
कोरोनावायरस Live Updates : महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,601 नए मामले, 322 की मौत
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 57,118 मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,95,988 पर पहुंची, 764 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 36,511 हुई। कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी...
11:16 PM, 1st Aug
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,601 नए मामले सामने आने से शनिवार को राज्य में संक्रमण के मामले 4,31,719 तक पहुंच गये, जबकि संक्रमण के कारण 322 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 15,316 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
10:08 PM, 1st Aug
कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 5,172 नए मरीजों के सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1.29 लाख हो गई है।
08:33 PM, 1st Aug
दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण से राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
05:57 PM, 1st Aug
देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण की बिगड़ती स्थिति के साथ ही 2 दिनों में 1 लाख से अधिक संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला जारी है और इस कड़ी में शनिवार को इस बीमारी की चपेट में आने वालों संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई। अच्छी बात यह है कि संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या भी 11 लाख के करीब पहुंच गई है।
05:56 PM, 1st Aug
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,118 नए कोरोना मामले, 1,201 रिकवरी/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड मामले और 26 मौतें दर्ज की गई। कुल मामले बढ़कर 1,36,713 हो गए। इनमें 1,22,131 रिकवरी/डिस्चार्ज/माइग्रेटेड मामले और 3,989 मौतें शामिल हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 10,596 है।
05:56 PM, 1st Aug
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 2,596 हो गए। राज्य में 1,105 सक्रिय मामले, 1,462 रिकवरी और 12 मौतें शामिल हैं।
01:54 PM, 1st Aug
- महाराष्ट्र के ठाणे जिले के निरुद्ध क्षेत्रों में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
12:21 PM, 1st Aug
-ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,602 मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 33,479 पर पहुंचे, 10 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 187 हुई।
12:15 PM, 1st Aug
-महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 232 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित, 1 की मौत
12:05 PM, 1st Aug
-अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 107 मरीज सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,591 पर पहुंच गई। नए मरीजों में 40 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
10:19 AM, 1st Aug
कोरोनावायरस से बचाव के लिए ड्रोन से मुनादी
10:17 AM, 1st Aug
-वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती। संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और क्वारंटाइन होने की अपील की।
09:40 AM, 1st Aug
-भारत में एक दिन में 57,117 नए कोरोना मामले सामने आए, 764 की मौत
-देश में अब तक 16,95,988 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित। इनमें से 5,65,103 एक्टिव मामले, 10,94,374 स्वस्थ और 36511 की मौत
Single-day spike of 57,117 positive cases & 764 deaths in India in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) August 1, 2020
Total #COVID19 positive cases stand at 16,95,988 including 5,65,103 active cases, 10,94,374 cured/discharged & 36,511 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/GREXC59OCy
08:41 AM, 1st Aug
-आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक-3, रात में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी (रात्रिकालीन कर्फ्यू) को हटा लिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अब भी जरूरी।
-स्कूल, कॉलेज, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर और बार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। राजनीतिक और धार्मिक समागमों पर भी रोक जारी रहेगी।
-दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की अनुमति रहेगी जिसमें मास्क पहनने समेत अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना भी अनिवार्य होगा।
08:41 AM, 1st Aug
-ओडिशा सरकार ने 4 जिलों और राउरकेला शहर में 31 अगस्त तक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की।
-कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के लातूर में लॉकडाउन को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
-गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधों को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
