सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या 76.51 लाख पार, 7.4 लाख एक्टिव मरीज
- कोरोनावायरस Live Update : तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले
- ICMR के अध्ययन का निष्कर्ष, Corona से उबरने के बाद भी फिर से हो सकते हैं संक्रमित
- Special Story : शाहरुख की तरह प्रीति जिंटा ने भी की लापरवाही, नहीं मानी PM मोदी की बात
- अमेरिका में रिलायंस जियो की 5G तकनीक की सफल टेस्टिंग, भारत में जल्द होगी लॉन्च
अमेरिका में Coronavirus से करीब 4 लाख लोगों की मौत!
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) से होने वाली मौतों की वास्तिवक संख्या मौजूदा समय के आधिकारिक आंकड़ों से लगभग दोगुनी यानी करीब 4 लाख हो सकती है।
अमेरिका के रोक नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें यह अनुमान लगाया है। केन्द्र ने देश में पहले 8 महीनों में हुई मौतों के आधार पर यह आकलन किया है। केंद्र ने अपनी रिपोर्ट वर्ष 2015-2019 के डाटा का इस्तेमाल कर सभी तरह के कारणों से होने वाली मौतों का औसत निकालकर तैयार किया है।
केंद्र ने कहा कि जनवरी 2020 के अंत से तीन अक्टूबर 2020 के बीच देश में लगभग 2 लाख 99 हजार 28 लोगों की मौत हुयी है और इनमें से 198,081 यानी 66 प्रतिशत मौतें कोविड-19 के कारण हुयी है। 25 साल से 44 वर्ष आयु के व्यक्तियों की मृत्यु में काफी बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 अक्टूबर तक कोरोना वायरस से आधिकारिक तौर पर 2 लाख 16 हजार 25 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई थी, लेकिन हकीकत में यह संख्या इससे अधिक रही होगी। (वार्ता)
