सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश के छोटे शहरों में कोरोना विस्फोट,शाजापुर में पॉजिटिविटी रेट 30,कटनी में 21 फीसदी के पार
- मराठवाड़ा क्षेत्र में फूटा कोरोना बम, 6179 नए मामले आए सामने
- पीएम मोदी ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली, कहा-कोरोना को हराने के लिए टीका जरूरी
- पुणे में सबसे ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, मुंबई में भी मिले 10000 से ज्यादा मरीज
- COVID-19 : दिल्ली में रात में बिना पंजीकरण के Vaccine के लिए जाने वालों को लेना होगा ई-पास
देश में कोरोना के 1.26 लाख नए मामले, 24 घंटे में बढ़ गए 66,846 एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1.26 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए गए। 66,846 सक्रिय मामले बढ़ने से देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,26,789 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गई है।
एक दिन में 59,258 मरीजों ने कोरोना को मात दी, अब तक 1,18,51,393 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 66,846 बढ़कर 9,10,319 हो गए हैं। 685 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,862 हो गई।
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.29 फीसदी रह गई।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 29,289 बढ़कर 5,02,982 हो गई है। इस दौरान राज्य में 30,296 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2613627 पहुंच गई है जबकि 322 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56652 हो गया है। (वार्ता)
