सम्बंधित जानकारी
- केरल में कोरोना का कहर, राहुल की लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील
- फ्लोरिडा में वायरस के Delta स्वरूप का कहर, अस्पताल मरीजों से भरे
- 2 वैक्सीनों के कॉकटेल से तैयार होगी नई कोरोना वैक्सीन, मिश्रण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी
- Covid 19: 3 राज्यों में बढ़ा संक्रमण का प्रकोप, महाराष्ट्र में 7242, कर्नाटक में 2052 और तेलंगाना में 623 नए मामले
- देश में लगातार बढ़ रही कोरोना R वैल्यू, केरल और पूर्वोत्तर के राज्य दे रहे सबसे ज्यादा टेंशन
CoronaVirus India Update : कोरोना ने फिर डराया, लगातार तीसरे दिन 40,000 से ज्यादा नए मामले
मुख्य बिंदु
- कोरोना संक्रमण के 44,230 नए मामले, 555 की मौत
- 3,15,72,344 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित
- एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,23,217 हुई
- केरल में मिले सबसे ज्यादा 22,064 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 44,230 नए मामले सामने आए। इस दौरान 42,360 लोगों ने महामारी को मात दी जबकि 555 लोगों की मौत हो गई।
देश में अब तक कुल 3,15,72,344 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3,07,43,972 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए और 4,23,217 लोग मारे जा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, 97.38 प्रतिशत लोग कोरोना को हराकर चुके हैं जबकि 1.34 फीसदी लोग काल के मुंह में समा गए।
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। 1 दिन में 1315 नए एक्टिव मरीज बढ़ गए। देश में फिलहाल 4,05,155 लोगों का इलाज चल रहा है। यह कुल मरीजों का 1.28 प्रतिशत है।
सबसे ज्यादा मरीज केरल में सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 22,064 नए मामले सामने आए और 128 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,242 नए मामले सामने आए और 190 मरीजों की मौत हो गई।
