सम्बंधित जानकारी
- China Covid Lockdown: कोरोना की चौथी लहर से दहशत, चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में 2.6 करोड़ लोग लॉकडाउन में बंद
- Corona India Update : देश में कोरोना के 1270 नए मामले, 31 और लोगों की मौत
- चीन में कोरोना के नए संक्रमण से हड़कंप, शंघाई समेत कई शहरों में आज से लॉकडाउन
- देश में कोरोना के 16,187 एक्टिव मरीज, 149 की मौत
- वैक्सीन सर्टिफिकेट पर फिर दिखेगी पीएम मोदी की फोटो, कोविन एप पर होंगे बदलाव
देश में कोविड-19 के 1,259 नए मामले, अब तक 98.75 फीसदी मरीज स्वस्थ
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,259 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,21,982 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,378 रह गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 35 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,070 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,378 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 481 की कमी दर्ज की गई।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.22 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.25 प्रतिशत है। देश में अभी तक 78.79 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 5,77,559 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,24,85,534 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 183.53 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
