सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरोजिनी नगर एक्सपोर्ट मार्केट बंद
- खुशखबर, 17 देशों की कोविशील्ड को मंजूरी, वैक्सीन के 2 डोज के बाद कर सकेंगे यात्रा
- महाराष्ट्र में Corona के 8172 नए मामले, तमिलनाडु में 43 मरीजों की मौत
- दिल्ली में Corona के 59 नए मामले आए, 4 और लोगों की मौत
- मध्य प्रदेश में Corona संक्रमण के 11 नए मामले
CoronaVirus India Update : फिर बढ़े कोरोना केसेस, 24 घंटे में मिले 41,157 नए मामले
नई दिल्ली। देश में रविवार को एक बार फिर नए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई। पिछले 24 घंटों में 41,157 नए मामले सामने आए जबकि 518 लोगों की मौत हो गई। 1 दिन पहले यहां 38079 कोरोना संक्रमित मिले थे जबकि इस महामारी की वजह से 560 लोग मारे गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 41,157 नए मामले आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हुई, 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंची।
कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हुई। अब तक 3,02,27,792 लोग इस महामारी से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
