सम्बंधित जानकारी
- 34 दिन से लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, 24 घंटे में मिले 1,61,736 संक्रमित, रिकवरी दर भी गिरी
- Covid -19 : Work From Home के दौरान रखें इन 5 बातों का ख्याल, हेल्दी रहेंगे
- कोरोना संक्रमण के 1.45 लाख से अधिक नए मामले, 6.5 माह बाद 10 लाख एक्टिव मरीज
- कोरोना काल की कहानियां : कैसे जीता बीमारी की दहशत को....
- CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1.25 लाख से ज्यादा मामले, 9,79,608 एक्टिव मरीज
कोरोना की खौफनाक रफ्तार, 1 दिन में मिले 1,84,372 नए मरीज, मृतक संख्या 1000 पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,38,73,825 हो गए हैं जबकि 13 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,027 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,72,085 हो गई है जो 18 अक्टूबर, 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। लगातार 35वें दिन मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 13,65,704 हो गई है।
देश में रिकवरी दर घटकर 88.92 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.84 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.24 फीसदी रह गई है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 28,307 बढ़कर 5,94,585 हो गई है। इस दौरान राज्य में 31,624 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 28,66,097 पहुंच गई है जबकि 281 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 58,526 हो गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 13 अप्रैल तक 26,06,18,866 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,11,758 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।
