सम्बंधित जानकारी
- ICMR ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए किसे चाहिए कोरोना टेस्ट...
- कोरोना के साए में मकर संक्राति, गुजरात में पतंगबाजी के दौरान डीजे, सभा पर रोक
- पहले दिन Corona की 9 लाख से ज्यादा प्रिकॉशन डोज, कुल 152 करोड़ से ज्यादा
- दिल्ली ने की कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, 50 हजार ऑक्सीजन बेड की बनाई योजना
- मध्यप्रदेश में कोरोना के 2317 नए मामले, एक मरीज की मौत
24 घंटे में बढ़े 97,827 एक्टिव मरीज, लगातार 5वें दिन मिले 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,68,063 नए मामले सामने आए, 69,959 रिकवर, 277 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 97,827 एक्टिव मरीज बढ़ गए। 7 जनवरी को 2022 में कोरोना ने पहली बार 1 लाख का आंकड़ा छूआ था। इसके बाद से रोज ही 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,58,75,790 हो गए। देश में 208 दिनों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या सर्वाधिक 8,21,446 दर्ज की गई जबकि 277 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,213 पर पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रविवार को 44 हजार नए मामले सामने आए थे। सोमवार को महाराष्ट्र में 33 हजार 740 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 29 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है।
पिछले 24 घंटों में कोविड का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 97,827 का इजाफा हुआ है। एक्टिव मरीज संक्रमण के कुल मामलों का 2.29 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.36 प्रतिशत हो गई है।
ओमीक्रोन के 4,461 मामलों में से 1,711 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या विदेश लौट गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के इस वैरिएंट के सर्वाधिक 1,247 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले दर्ज किए गए हैं।
इस बीच ICMR ने सलाह दी है कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों की तब तक जांच करने की जरुरत नहीं जब तक उनकी पहचान आयु या अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के चलते अधिक जोखिम वाले के तौर पर की गई हो।
